फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नरवाजोत बांध का चीफ इंजीनियर ने जाना हाल, मातहतों के कसे पेच

Sun, 20 Jul 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
अभियंताओं को निर्देश देते चीफ इंजीनियर। संवाद   
विज्ञापन
तमकुहीरोड। बाढ़ खंड गोरखपुर लेवल वन के चीफ इंजीनियर अवधेश कुमार ने अन्य अभियंताओं के साथ शनिवार को एपी बांध व नरवाजोत बांध पर कराए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और उसकी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने गंडक के रुख के प्रति आगाह करते हुए सभी कार्यों को जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया है, साथ ही उन्होंने किसी प्रकार के संभावित खतरे को लेकर अभियंताओं से बांध के सभी संवेदनशील जगहों पर विशेष चौकसी बरतने को कहा। सेवरही क्षेत्र में नरवाजोत से अहिरौलीदान तक लगभग साढ़े सत्रह किलोमीटर की लंबाई गंडक नदी बहती है, जिस बांध के किनारे बीस हजार से अधिक भी निवास करती है, इस बांध की सुरक्षा को लेकर एपी बांध के किमी 4.000 व किमी 4.320,किमी 4.400 से कट इन वन,किमी 4.815 किमी से किमी 6.670 के बीच, किमी 6.689,8. किमी 7.001,किमी 7.200 और नरवाजोत में किमी 1.700 सहित सात परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, इसी सापेक्ष शनिवार की शाम गंडक लेवल वन के चीफ इंजीनियर अवधेश कुमार, चीफ इंजीनियर विकास कुमार सिंह,अधीक्षण अभियंता जेपी सिंह, अधिशासी अभियंता एमके सिंह, एसडीओ दीपरतन सिंह अन्य अभियंता एपी तटबंध व नरवाजोत बांध पर पहुंचे और चल रहे सभी परियोजना के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और कार्य प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने अभियंताओ से मानसून के सक्रिय होने के प्रति आगाह करते हुए बचाव कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ बांध के सभी संवेदनशील जगहों की निगरानी बढ़ाए जाने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बांध की सुरक्षा पर ही बांध के किनारे बसे गांवों की सुरक्षा भी निर्भर करती है, इसलिए इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें