फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी दिवाली : 25 करोड़ का कारोबार, बिकीं मिठाइयां

Thu, 31 Oct 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। छोटी दिवाली पर बुधवार को 25 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। जानकारों का कहना है कि मिठाई, ड्राईफ्रूट, नमकीन और गिफ्ट आइटम की करीब दो करोड़ से ज्यादा की बिक्री का अनुमान है। मेवा, देसी घी, बेकरी की धूम रही। महंगी मिठाइयां शहरियों को पसंद आई।
विज्ञापन

मिठाई बाजार में इस बार देसी घी, बकलावा, काजू, पिस्ता, चॉकलेट, कुकीज के अलावा बेक्ड मिठाई की मांग रही। 800 से 1000 रुपये किलो तक को मिठाई बाजार में बिकी। पटाखा लुक वाली मेवा मिठाई, कुकीन शॉट, ऑरेंज चाइट, स्ट्राबेरी बाइट, मेवा हनी बिस्कुट, डे एंड नाइट, बांको मेवा लड्डू के अलावा मेवा के बने लड्डू खूब बिके। बुधवार को सोना-चांदी के शोरूम भी ग्राहकों से गुलजार रहे। तमाम लोगों ने कार बाइक, स्कूटी, ट्रक, ट्रैक्टर आदि की डिलीवरी ली।
छोटी दिवाली पर 90 से अधिक अलग-अलग एजेंसियों की कार और बाइक बिकीं। गणेश-लक्ष्मी के वस्त्र, झालर, वंदनवार, दीये, मोमबत्ती की जमकर बिक्री हुई। इस बाजार में करीब नौ करोड़ का कारोबार हुआ। शहर के सुभाष चौक, रामकोला रोड, कोतवाली रोड, धर्मशाला रोड, मेन बाजार, जटहां बाजार, तिलक चौक समेत सभी फुटकर बाजारों में लोग देर रात तक खरीदारी करते रहे।
विज्ञापन

सोने-चांदी और मिट्टी की मूर्तियां बिकीं : मिटूटी के गणेश लक्ष्मी की मांग सबसे ज्यादा रही। कोलकाता से आई मूर्तियां लोगों को पसंद आई।
आभूषण व्यापारी उमंग खेतान, कुंदन वर्मा, राजेश जायसवाल, अभय गुप्ता, सुशील कुमार आदि तीन इंच से चार फीट वाली मूर्तियां बाजार में थीं। प्लास्टिक आइटम के साथ कांच के टुकड़ों से बने वंदनकर की मांग रही। आर्डर पर बनाई गई सोने-चांदी की गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां भी विकीं। मनीराम बगिया में झालर आदि की खरीद के लिए लोग उमड़े।
बाइक एजेंसी मालिक आनंद गुप्ता उर्फ बासुकी ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा बाइक की बिक्री इस बार अधिक हुई है। अभी कई लोगों ने दिवाली पर बाइक की बुकिंग कराई हुई है। ग्राहकों को समय से बाइक डिलीवर हो सके। इसके लिए पहले से सभी बाइकों में जरूरी सामान लगा दिए गए थे।

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर। संवाद

मंझनपुर चौराहे से आटो से जाते मुसाफिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें