फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ महापर्व : ट्रेन में 24 घंटे खड़े होकर किया सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। छठ पर्व पर घर पहुंचने की चाह में परदेसियों को ट्रेनों में मुश्किल भरा सफर करना पड़ रहा है। किसी ने 24 घंटे तक खड़े होकर यात्रा की तो किसी को बोगी में पैर रखने तक की जगह नहीं मिली।
विज्ञापन

कंफर्म टिकट नहीं मिलने से बड़ी संख्या में यात्रियों को जनरल बोगियों में सफर करना पड़ रहा है। भीड़ का आलम यह है कि जनरल और आरक्षित बोगियों में अंतर करना मुश्किल हो गया है। हालांकि, लंबी यात्रा की थकान और परेशानियां घर पहुंचने की खुशी के आगे छोटी पड़ गईं। स्टेशन पर उतरते ही यात्रियों के चेहरे पर सुकून नजर आया। कप्तानगंज रेलवे जंक्शन से गोरखपुर-नरकटियागंज और कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग की ट्रेनें गुजरती हैं। यहां से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, कोटा, कानपुर, मुजफ्फरपुर, जम्मू-कश्मीर और पंजाब समेत कई बड़े शहरों के लिए रेल सेवा उपलब्ध है। दोनों रेलमार्ग बिहार के विभिन्न क्षेत्रों को भी जोड़ते हैं। ऐसे में छठ पर बिहार और पूर्वांचल लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने से ट्रेनों में भीड़ का दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें