फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छठ मनाने मायके जा रही महिला की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवा-घुघली मार्ग पर शुक्रवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

महिला पड़ोस के युवक के साथ मायके में छठ पर्व मनाने जा रही थी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया। मड़ार बिंदवलिया गांव के दुसाधी पट्टी टोला निवासी कपिल देव मिश्रा की 45 वर्षीय पत्नी श्रीमंती देवी का मायका तुर्कपट्टी में है। वहां छठ पर्व का आयोजन होता है। शुक्रवार सुबह वह पड़ोस के युवक अभिषेक सिंह के साथ बाइक से मायके जाने के लिए निकली थीं। दोनों नौरंगिया बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। कोटवा शराब की दुकान के सामने पीछे से आ रहे रसोई गैस लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और ट्रक का पहिया श्रीमंती देवी के सिर पर चढ़ गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में बाइक चला रहे अभिषेक सिंह भी घायल हो गए। उनके कूल्हे की हड्डी खिसक गई है। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। ट्रक चालक को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया।
हादसे की खबर मिलते ही महिला के मायके और ससुराल पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। छठ पर्व की तैयारियों के बीच हादसे की खबर से परिवार में मातम छा गया। श्रीमंती देवी के पति कपिल देव मिश्रा पैर से दिव्यांग हैं। थानाध्यक्ष संजय कुमार दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें