तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर 17 फरवरी से सप्ताह में दो दिन 05305/05306 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसका संचालन प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को छपरा से रात में 22:00 बजे से और प्रत्येक बुधवार व शनिवार को आनंद बिहार टर्मिनल से रात में 00:20 किया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे ने कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर दो जोड़ी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन की मंजूरी दी है। इसमें पहली 05049/05050 छपरा-अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन पिछले सात फरवरी से शुरू हो चुकी है। दूसरी स्पेशल ट्रेन 05305/05306 छपरा- आनंद विहार टर्मिनल 17 फरवरी से प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को छपरा और प्रत्येक बुधवार व शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल से चलाई जाएगी।
यह ट्रेन सोमवार को रात में 22:00 बजे छपरा से चलकर सुबह 00:27 बजे तमकुहीरोड से छूटेगी। इस तरह 01:12 बजे पडरौना से, 02:10 बजे कप्तानगंज से, 03:25 बजे गोरखपुर से रवाना होगी।
इसके बाद बस्ती, गोंडा, बाराबंकी, बादशाह नगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, इटावा से होते हुए 22:10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी। वहां से वापसी में यह ट्रेन 00:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल से चलकर 17:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
इसके बाद 18:20 बजे कप्तानगंज से, 18:55 बजे पडरौना से, 19:47 बजे तमकुहीरोड से 20:25 बजे थावे से, 21:35 बजे सिवान से चलकर 22:50 बजे छपरा पहुंचेगी। यह ट्रेन 24 फरवरी व 27 फरवरी को छपरा से और 26 फरवरी व एक मार्च को आनंद विहार से नहीं चलेगी।