फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार फेरे चलेगी छपरा-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल

Tue, 03 Mar 2026 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रेलवे प्रशासन ने होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए कप्तानगंज-थावे रूट पर छपरा-आनंद विहार टर्मिनल-छपरा होली स्पेशल ट्रेन के संचालन की मंजूरी दी है। इसका संचालन कप्तानगंज-थावे रूट पर वाया गोरखपुर के रास्ते छपरा से पांच से 14 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार व शनिवार और आनंद विहार टर्मिनल से छह से 15 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार व रविवार को चार फेरों के लिए होगा। इसके लिए रेलवे की तरफ से समय सारणी घोषित कर दी गई है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि छपरा-आनंद विहार टर्मिनल होली विशेष गाड़ी पांच से 14 मार्च तक प्रत्येक बृहस्पतिवार व शनिवार को छपरा से 20 बजे प्रस्थान कर मशसख से 21:02 बजे, दिघवा दुबौली से 21:24 बजे, थावे से 22:55 बजे चल कर दूसरे दिन पडरौना से 00:22 बजे चलेगी। रामकोला से 00:44 बजे, कप्तानगंज से 01:15 बजे, गोरखपुर से 02.25 बजे चलेगी। यहां से यह स्पेशल ट्रेन खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए आनंद विहार टर्मिनल 18:10 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 05090 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा होली विशेष गाड़ी छह से 15 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को आनंद विहार टर्मिनल से 19:40 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद, मुरादाबाद के रास्ते दूसरे दिन बरेली से 00:05 बजे से छूटेगी। यहां शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, खलीलाबाद के रास्ते गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से 09:10 बजे, कप्तानगंज से 10:15 बजे, रामकोला से 10:42 बजे, पडरौना से 11:04 बजे, थावे से 13:00 बजे, दिघवा दुबौली से 14:00 बजे और मशसख से 14:22 बजे छूटकर छपरा 15:30 बजे पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेजयान का एक, एलएसएलआरडी का एक, सामान्य द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के पांच, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो और वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के एक कोच समेत कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें