फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 12 से नियमित चेलेगी छपरा-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत

विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुही रोड। कप्तानगंज-थावे रेल मार्ग पर प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से अमृतसर तक के लिए और प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से छपरा के लिए चलने वाली 05049/05050 छपरा-अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अब 12 दिसंबर से स्थासी रूप से संचालित की जाएगी। अब इस ट्रेन का नया स्थायी नंबर 15135/15136 होगा। इसके पहले इस रूट पर छपरा-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत ट्रेन सप्ताह में दो दिन नियमित चलाई जा रही है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे की तरफ से यात्री सुविधाओं को लेकर फरवरी में थावे-कप्तानगंज रेल मार्ग पर दो स्पेशल ट्रेनों को अगले आदेश तक के लिए चलाने की मंजूरी दी थी। इसमें प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से अमृतसर के लिए व प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से छपरा छपरा तक के लिए 05049/05050 छपरा-अमृतसर स्पेशल और प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार को छपरा से आनंद विहार टर्मिनल के लिए व प्रत्येक बुधवार व शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल से छपरा तक के लिए 05305/ 05306 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शामिल था। इसमें छपरा-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन को स्थायी नंबर 15133/ 15134 के साथ अमृत भारत ट्रेन को बीते 20 नवंबर से नियमित कर दिया गया है, जबकि दूसरी छपरा-अमृतसर ट्रेन को भी रेल प्रशासन ने 05049/ 95050 की जगह नए नंबर 15135/15136 के साथ नियमित चलाने की मंजूरी दी है। इस ट्रेन का संचालन भी 12 दिसंबर से नियमित शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें