फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छपरा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन पहुंची...बढ़ी चहल पहल

Sat, 08 Feb 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। कप्तानगंज थावे रेल मार्ग पर छपरा-अमृतसर स्पेशल 05049/05050 साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुक्रवार से शुरू हो गया है। जबकि, दूसरी स्पेशल ट्रेन 05305/05306 परा-आनंद बिहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन आगामी 17 फरवरी से सप्ताह में दो दिन चलेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमृतसर स्पेशल ट्रेन जब छपरा से 10:20 बजे से चलकर 12:35 बजे दिन में तमकुहीरोड पहुंची तो स्टेशन पर यात्रा करने वाले यात्रियों की काफी भीड़ दिखी। लोगों का कहना था कि लंबी दूरी की ट्रेनों के चलने से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे ने आगामी त्योहारों को देखते हुए कप्तानगंज थावे रेल मार्ग पर 05049/05050 छपरा-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन और 05305/05306 छपरा-आनंद विहार स्पेशल ट्रेनों को चलाए जाने की मंजूरी दी है। इसमें पहली ट्रेन छपरा-अमृतसर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुक्रवार से आरंभ हो गया है। प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से 10:15 बजे से आनंद विहार टर्मिनल के लिए और प्रत्येक शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल से छपरा के लिए चलेगी।
विज्ञापन

इससे इस क्षेत्र से सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, जालंधर सिटी और अमृतसर जाने व आने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। शुक्रवार को यह ट्रेन छपरा से 10:20 बजे चल कर 11:05 बजे सिवान, 11:59 बजे थावे व 12:35 बजे तमकुहीरोड पहुंची तो इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की काफी भीड़ दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें