पडरौना। विकास भवन सभागार में सोमवार को राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की तरफ से सीसीएल मेगा कैंप का आयोजन हुआ। इसमें 464 समूहों में 27.84 करोड़ का डेमो चेक वितरित किया गया।
कैंप को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि सरकार हर हाथ को काम देने के लिए सभी कदम उठा रही है। गांव की महिलाएं भी आत्मनिर्भर हो सकें इसके लिए ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विभिन्न योजनाएं संचालित कर आर्थिक और व्यापारिक मदद कर रही है। इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। कैंप को खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय आदि ने संबोधित किया। इसके बाद 464 समूहाें में 27.84 करोड़ रुपये का डेमो चेक वितरित किया गया। इसके अलावा जिले में बेहतर कार्य करने वाले 14 शाखा प्रबंधक और बैंक सखी को सम्मानित किया गया।