फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चेकिंग में दरोगा ने मारा डंडा, युवक का फटा सिर

Mon, 20 Feb 2017 12:26 AM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
युवक घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार युवक के सिर पर दरोगा ने डंडा चला दिया। युवक का सिर फट गया। वह लहूलुहान होकर गिर गया। आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल का आरोप है कि कागज नहीं दिखा पाने पर दरोगा ने जान बूझकर यह बरताव किया है। एसओ ने पिटाई की घटना से इंकार किया।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के बरारी गांव निवासी सुमित पुत्र रामदेव रविवार को थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में दरवाजा लगाने गया था। रविवार को दोपहर एक बजे के करीब सुमित बाइक से देवरिया आ रहा था। रामपुर कारखाना थाना गेट पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने सुमित को बाइक रोकने का इशारा किया लेकिन वह गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया लेकिन हाथ नहीं आया। आरोप है कि आगे खड़े एक दरोगा ने सुमित के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। उसका सिर फट गया। खून देख दरोगा भाग खड़े हुए। सूचना पर एसओ घायल को गाड़ी में लादकर जिला अस्पताल पहुंचे और प्राथमिक उपचार कराया। घायल युवक ने थानेदार को भी पिटाई की बात बताई। एसओ परमाशंकर यादव ने बताया कि वाहन चेकिंग में लगे पीआरडी के जवानों से बातचीत की गई है। दरोगा पर पिटाई का आरोप गलत है। गेट के सामने दो जगहों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है। पुलिस को देखकर बाइक सवार युवक भागने लगा। गाड़ी की गति तेज थी और वह गिर गया। इससे उसके सिर में चोट आई। फिलहाल मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को  दी गई है। आरोप के बारे में जानकारी जुटाई जा रही  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें