फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाल संप्रेक्षण गृह की सुविधाओं को परखा

Tue, 11 Jun 2024 04:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने सोमवार को बाल संप्रेक्षण गृह (रिमांड होम) गोरखपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां रह रहे किशोर अपचारियों से उनके स्वास्थ्य एवं बाल संप्रेक्षण गृह की सुविधाओं के बारे में बात की।
विज्ञापन

उन्होंने किशोर अपचारियों को शिक्षा के प्रति सजग करते हुए कहा कि जिस बाल अपचारी की तकनीकी शिक्षा के प्रति रुचि दिखे, उनके लिए तकनीकी शिक्षा मुहैया कराई जाए। इसके बाद उन्होंने बाल संप्रेक्षण गृह के भोजनालय का निरीक्षण कर बच्चों के लिए स्वास्थ्यवर्धक और सुपाच्य भोजन की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। इस दौरान बाल संप्रेक्षण गृह के प्रभारी अधीक्षक जमुना चतुर्वेदी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के डीईओ विजय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें