पडरौना। हमसफर ई-रिक्शा समिति से जुड़े चालकों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपा। चालकों ने नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिकृत ठेकेदार पर अवैध वसूली का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
समिति के जिलाध्यक्ष दुर्गेश्वर विश्वकर्मा की अगुवाई में प्रदर्शन कर रहे चालकों ने कहा कि नगर पालिका और नगर पंचायतों के ठेकेदार 20 रुपये प्रति ई-रिक्शा की वसूली करते हैं। विरोध करने पर मारपीट करते हैं। इसके बाद ई-रिक्शा चालकों ने डीएम उमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की। चालकों ने चेताया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान धर्मेंद्र कुमार दीक्षित, पप्पू प्रसाद, प्रमोद मौर्या, मुकेश चौरसिया, सत्येंद्र पासवान, रामजीत यादव, गोविंद कुमार, रामेश्वर शर्मा आदि मौजूद रहे।