फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्ध काॅन्क्लेव में गूंजे सूफियाना सुर: 'मुझे इश्क हो गया'...पद्मश्री कैलाश खेर के गीतों पर झूमें लोग

Sat, 04 Apr 2026 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

मंच पर पद्मश्री से सम्मानित गायक कैलास खेर के मंच पर चढ़ते ही पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। उन्होंने जब शिव भक्ति गीत और डमरू डांस की प्रस्तुति की तब पंडाल में बैठे लोग खड़े होकर नृत्य करने लगे।
विज्ञापन
कुशीनगर में पद्मश्री कैलाश खेर बुद्धिस्ट कॉन्क्लेव में मनोरंजन कराते हुए।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर में आयोजित इंटरनेशनल बुद्धिस्ट काॅन्क्लेव के तीसरे दिन बृहस्पतिवार की रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पद्मश्री कैलास खेर की प्रस्तुति ने समा बांध दिया। निर्माणाधीन महात्मा बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सूफियान सुर से पूरा पंडाल गूंज उठा।

विज्ञापन

...मुझे इश्क हो गया...मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया.. और ...तौबा तौबा रे तेरी सूरत, माशा अल्लाह रे तेरी सूरत... जैसी तमाम प्रस्तुतियों पर पंडाल में मौजूद श्रोता झूम उठे।

मंच पर पद्मश्री से सम्मानित गायक कैलास खेर के मंच पर चढ़ते ही पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। उन्होंने जब शिव भक्ति गीत और डमरू डांस की प्रस्तुति की तब पंडाल में बैठे लोग खड़े होकर नृत्य करने लगे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होने पहले कैलास खेर का सांसद विजय कुमार दुबे, डीआईजी गोरखपुर एस चिनण्या, विधायक रामकोला विनय प्रकाश गोंड, डीएम महेंद्र सिंह तवर, एसपी केशव कुमार, नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल, राकेश जायसवाल, भंते महेंद्र महा थेरो, भिक्षु नंद रतन, भंते अशोक आदि ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया।

इस दौरान सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव, एडीएम वैभव मिश्र, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, कसया एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल, हाटा एसडीएम योगेश्वर कुमार सिंह, सीओ कुंदन कुमार, तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल, राकेश जायसवाल, भंते महेंद्र थेरो, भिक्षु डॉ. नंद रतन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें