फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छह तक गरज चमक के साथ बारिश के आसार

Sat, 04 Oct 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले में बीते बुधवार की रात से ही मौसम में हुए बदलाव का असर शुक्रवार को भी दिखा। बुधवार की रात शुरू हुई रूक-रूक कर बारिश बृहस्पतिवार को दोपहर तक हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह हल्की धूप के साथ दिन की शुरूआत हुई, लेकिन दोपहर में बूंदाबादी करीब एक घंटे तक हुई। इससे मौसम सुहान बना हुआ है। मौसम विभाग ने छह अक्तूबर तक जिले में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।
कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि भारतीय मौसम विभाग की तरफ से जिले के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। उसके अनुसार मंगलवार तक मौसम का अधिकतम तापमान 26 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें