फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चार दिन गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

Sat, 09 May 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। करीब एक सप्ताह से मौसम में हो रहा उलट-फेर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन दस बजे के बाद आसमान में बादल छाने लगे। शाम को जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने 12 मई तक जिले में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह आसमान साफ रहा। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि बीते एक सप्ताह से खराब मौसम में बदलाव होने के साथ बारिश नहीं होगी। लोग घर से काम पर समय से निकले, लेकिन सुबह दस बजे के बाद धीरे-धीरे आसमान में बादल छाने लगे।
शाम करीब पांच बजे जिले के कसया समेत अन्य कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने आगामी 12 मई तक जिले में मौसम का बदलाव जारी रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 12 मई तक जिले के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
उन्होंने बताया कि पूर्वानुमान अवधि के दौरान सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 61–68 और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 30 से 34 प्रतिशत रह सकती है। इस दौरान पूर्वी दिशा से 10 से 30 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें