फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़े जाएंगे विद्यार्थी

Sat, 09 May 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विशेष पहल की है। यूपी बोर्ड और समग्र शिक्षा अभियान के संयुक्त प्रयास से जुलाई से विद्यार्थियों को आठ स्वीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


जिला समन्वयक विष्णु प्रभाकर पांडेय ने बताया कि यूपी बोर्ड और समग्र शिक्षा अभियान के संयुक्त प्रयास से शुरू हुई माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को तकनीक आधारित शिक्षा से जोड़ने का उद्देश्य छात्रों में अतिरिक्त दक्षता विकसित कर उन्हें डिजिटल माध्यम से बेहतर शिक्षा प्रदान करना है। इसके तहत छात्र अब पाठ्यक्रम से जुड़े विषयों के साथ-साथ वीडियो लेक्चर, प्रैक्टिस मॉड्यूल, क्विज और अन्य डिजिटल संसाधनों का लाभ उठा सकेंगे। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में पहले से ही आईसीटी लैब स्थापित किए गए हैं।

इन लैबों में कंप्यूटर, हाई-स्पीड इंटरनेट और स्मार्ट क्लासरूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि यूपी बोर्ड व समग्र शिक्षा यूपी ने कुल आठ डिजिटल प्लेटफॉर्म माध्यमिक स्कूलों के लिए मंजूर किया है। यह पोर्टल व एप दोनों माध्यम में उपलब्ध हैं। पंजीकृत माध्यमिक स्कूल इन प्लेटफार्मों का उपयोग स्कूल आईडी के जरिये कर सकते हैं।
विज्ञापन




00000



इन डिजिटल प्लेटफॉर्म से दी जाएगी शिक्षा

- लोटस लर्निंग : बहुभाषी कंटेंट, ऑफलाइन सुविधा, क्विज, वीडियो, ऑडियो और पीडीएफ सामग्री उपलब्ध कराता है।

- दीक्षा प्लेटफॉर्म : डिजिटल शिक्षा, ई-बुक्स, लेसन प्लान, स्व-अध्ययन और प्रशिक्षण सामग्री मिलती है।

- स्वयं प्लेटफार्म : कक्षा नौ से विश्वविद्यालय स्तर के पाठ्यक्रम, असाइनमेंट और डिजिटल प्रमाणपत्र की सुविधा देता है।

- ई-पाठशाला : एनसीईआरटी की किताबें, ऑडियो-वीडियो सामग्री और बहुभाषी अध्ययन संसाधन उपलब्ध हैं, जबकि राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी छात्रों को लाखों किताबों, शोधपत्रों और लेक्चर तक पहुंच प्रदान करती है।

- जिज्ञासा प्लेटफॉर्म : विज्ञान से जुड़े प्रयोग, वीडियो, गेम्स और लैब आधारित गतिविधियों को रोचक तरीके से प्रस्तुत करता है।

- कोडिंग : एसटीईएम एकेडमी के माध्यम से छात्रों को साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स के साथ-साथ कोडिंग, रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

- राष्ट्रीय डिजिटल लाइब्रेरी: 10 लाख किताबें ऑनलाइन, लेक्चर, ऑडियो, वीडियो, पीडीएफ कंटेंट, रिसर्च पेपर, पंजीकृत शोधपत्र। एसटीईएम एकेडमी साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियर मैथमेटिक्स, कोडिंग, रोबोटिक्स, एआई, प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा, 21 सदी के आगे का स्किल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें