फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बारिश होने के आसार खत्म, अब सामान्य रहेगा मौसम

Mon, 03 Nov 2025 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव के चलते मंगलवार से शुरू हुई बारिश के बाद रविवार की सुबह से मौसम का बिगड़ा मिजाज सुधर गया। बारिश थमने के बाद अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में इजाफा हुआ। ऐसे में ठंड और सिहरन भी कम हुई।
विज्ञापन

जिले में रविवार को आसमान में बादल छाए थे, लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ कभी हल्की धूप निकल आती तो कभी सूर्य बादलों की ओट में छिप जाता।
यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। ऐसे में अधिकतम तापमान शनिवार की तुलना में तीन डिग्री बढ़ने के साथ सामान्य से एक डिग्री कम 29 पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 19 रहा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि अब बारिश होने के आसार नहीं हैं। टुकड़ों में बादलों की मौजूदगी रह सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान सामान्य रहने के साथ न्यूनतम में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें