फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदे ओवरलोड वाहनों से दुर्घटना की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना लदे ओवरलोड वाहनों से दुर्घटना की आशंका
विज्ञापन

- परिवहन विभाग और पुलिस की ओर से नहीं होती है जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
हाटा। चीनी मिलों में गन्ना ढुलाई का कार्य ट्रकों की जगह अधिकांश ट्रालों से किया जा रहा है। इन ट्रालों में ट्रकों से अधिक गन्ना की लोडिंग हो रही है। हालांकि इन ट्रालों के संचालन से राहगीरों को जान का खतरा बना हुआ है। ट्रैक्टर से चलने वाले ये ट्राले सुुरक्षा मानक को पूरा नहीं करते हैं।
जिले की ढाढ़ा चीनी मिल की ओर से गन्ना ढुलाई के लिए ट्रालों का उपयोग किया जा रहा है। चीनी मिल पर करीब तीन दर्जन से अधिक ट्राले क्रय केंद्रों से गन्ना ढुलाई का काम कर रहे हैं। अवैध रूप से ट्रालों से गन्ने की ओवरलोडिंग ढुुलाई से सरकार को राजस्व की अच्छी-खासी चपत लग रही है। एक ट्राला पर 150 क्विंटल से लेकर 200 क्विंटल तक गन्ने की लोडिंग की जा रही है, जो नियम विरूद्ध है। कई बार हाइवे पर ये ट्राले अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त भी हो चुके हैं। बीते मंगलवार रात को हाटा क्षेत्र में गन्ना लदे ट्राले से बोलेरों की टक्कर हो गई थी जिसमें बोलेरो के परखचे उड़ गए और उसमें सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
विज्ञापन

‘दिया गया है ठेका, मिल का कोई मतलब नहीं’
ढाढ़ा चीनी मिल के गन्ना प्रबंधक डीडी सिंह का कहना है कि गन्ना ढुलाई के लिए ठेकेदारों को ठेका दे दिया गया है। यह उनकी व्यवस्था है। इससे चीनी मिल का कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन

एआरटीओ बोले- होगी कार्रवाई
एआरटीओ मुहम्मद अजीम का कहना है कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सभी मिल संचालकों को अवैध ट्रालों से गन्ना ढुलाई नहीं कराने के निर्देश दिए गए हैं। फिर भी कुछ लोग नहीं मान रहे हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें