फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ की टीम ने 150 भारी वाहनों को किया चालान

विज्ञापन
पडरौना-कसया मार्ग पर भारी वाहनों की जांच करते एआरटीओ संदीप कुमार पंकज। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
एआरटीओ की टीम ने 150 भारी वाहनों को किया चालान
विज्ञापन

पडरौना। बिहार की तरफ से आ रही ओवर लोड वाहनों पर कार्रवाई के लिए एआरटीओ की तरफ से ढ़ाढा में चेक पोस्ट बनाकर कार्रवाई की गई। इसमें 150 ओवर लोड भारी वाहनों पर कार्रवाई कर करीब छह लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। इस कार्रवाई से ओवर लोड करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
एआरटीओ संदीप कुमार पंकज ने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देश पर एआरटीओ गोरखपुर एसपी श्रीवास्तव, पीटीओ गोरखपुर इरसाद अली और पीटीओ कुशीनगर राजकुमार को ओवर लोड वाहनों की जांच के लिए बीते 13 जुलाई से 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें चेक पोस्ट बना कर ओवर लोड वाहनों पर 24 घंटे नजर रखते हुए उनके खिलॉफ कार्रवाई की जा रही है। इसमें अब तक करीब 150 से अधिक ओवर लोड वाहनों पर कार्रवाई कर करीब छह लाख रुपये की वसूली की गई है। उन्होंने बताया कि किसी भी दशा में बिहार की तरफ से ओवर लोड वाहनों को प्रदेश की सीमा में प्रवेश नही करने दिया जाएगा। इस कार्रवाई में डीएम के निर्देश पर स्थानीय पुलिस भी सहयोग कर रही है। ओवर लोड वाहनों पर इस तरह की कार्रवाई आगे भी चलता रहेगा। इस दौरान राजकुमार पाल, अफजल खान, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी ने बरवापट्टी थाने का किया निरीक्षण
बरवापट्टी। बृहस्पतिवार को एसपी ने बरवापट्टी थाने का औचक निरीक्षण किया। अभिलेखों के रख-रखाव, मालखाना और शस्त्रों की स्थिति देखी। इसके साथ साफ- सफाई का निरीक्षण किया। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने सबसे पहले थाने में अभिलेखों की जांच कर पुलिस कर्मियों से जरूरी जानकारी ली। इसके बाद मालखाना, बंदीगृह और परिसर की साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश समेत पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
निरीक्षण कर सीडीओ ने विकास कार्यों ली जानकारी
काठकुइयां। क्षेत्र के कटया गांव में बृहस्पतिवार को सीडीओ ने औचक निरीक्षण किया। इसमें पोखरे की सुंदरीकरण, वृक्षारोपण, राशन वितरण आदि की जांच कर जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव में हुए विकास कार्यों की जांच करने पहुंचे सीडीओ रामसूरत पांडेय सबसे पहले पोखरे का सुंदरीकरण और वृक्षा रोपण कार्य का निरीक्षण किया। इसके गांव में बने 150 शौचालयों की जांच की और गांव की महिलाओं से राशन वितरण आदि की जानकारी ली। इस दौरान एपीओ राकेश कुमार मौर्या, पवन कुमार राय, राजेश श्रीवास्तव, सर्वेंद्र मिश्र उर्फ पिंटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें