फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन प्रकरण : महिला के खिलाफ भी प्राथमिक दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके सहयोगी के खिलाफ महिला की तहरीर पर छेड़छानी, मारपीट व धमकी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। घटना के एक दिन बाद अध्यक्ष के सहयोगी सानू गुप्ता की तहरीर पर भी पुलिस ने संबंधित महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोनू गुप्ता का आरोप है कि महिला जब नगर अध्यक्ष कार्यालय पहुंची थी, तब उसने अभद्र व्यवहार किया और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला के खिलाफ भी अभियोग पंजीकृत कर लिया है। दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराए गए प्राथमिकी को लेकर पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी है। लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है।
हाटा कोतवाली प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि दूसरे पक्ष की तहरीर प्राप्त होने पर महिला के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें