रामकोला। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुस्महा गांव की रहने वाली एक महिला जो गांव के बगल में शिव मंदिर में आयोजित यज्ञ में परिक्रमा कर रही थी तो पीछे चल रही तीन महिलाओं उसका चेन खींच लिया। इस पर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रामकोला थाना क्षेत्र के गांव कुसम्हा खास निवासी शकुंतला देवी थाने पहुंचकर एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता को तहरीर देकर बताया कि बताया कि 17 जून को सुबह करीब 8 बजे उरदहा शिव मंदिर में यज्ञ में परिक्रमा करने के लिए गई थी।