फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चाफ खास ने 19 स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। क्षेत्र के गौरीश्रीराम स्थित मिनी स्टेडियम में शनिवार को न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें चाफ न्याय पंचायत के परिषदीय विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में चाफ खास के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। टीम ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में 13 और टीम स्पर्धाओं में छह स्वर्ण पदक सहित कुल 19 स्वर्ण पदक जीते। चाफ खास के रविकिशन को व्यक्तिगत चैंपियन घोषित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रशासक आशुतोष कुमार सिंह, कन्हैया कुशवाहा और एसएमसी अध्यक्ष नंद किशोर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद विभिन्न आयु वर्गों में दौड़ सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं हुईं। प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में रविकिशन और बालिका वर्ग में अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में गोलू और हसनतारा, 200 मीटर में रविकिशन और रागिनी तथा 400 मीटर दौड़ में रविकिशन और निभा ने बाजी मारी।
जूनियर स्तर की 100 मीटर दौड़ में बालक वर्ग के बाबी देओल और बालिका वर्ग की छोटी विजेता रहीं। 200 मीटर दौड़ में किशन और संजना, 400 मीटर में गोरख और संजना तथा 600 मीटर दौड़ में किशन और पुष्पा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इस दौरान योगेंद्र शर्मा, बालकृष्ण, बांकेबिहारी, रामनिवास जायसवाल, राजकुमार राय, ओपी सिंह, अखिलेश सिंह, अलाउद्दीन अंसारी, शमशेद अहमद, राजेश प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद गुप्ता, अनीश त्रिपाठी, प्रवीन गुप्ता, मंटू गुप्ता, संतोष यादव, धर्मेंद्र प्रसाद, मंगल दास, राम नरेश, नीरज सिंह, सपना और मधुसूदन दीक्षित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


खो-खो में भी चाफ खास का दबदबा

खो-खो प्रतियोगिता के प्राथमिक और जूनियर स्तर के बालक एवं बालिका वर्गों में संविलयन विद्यालय चाफ खास की टीम ने जीत दर्ज की। कबड्डी के प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में चाफ खास और बालिका वर्ग में बतरौली धुरखड़वा की टीम विजेता रही। वहीं, जूनियर स्तर के बालक वर्ग में बतरौली धुरखड़वा और बालिका वर्ग में संविलयन विद्यालय चाफ खास की टीम ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता के समापन पर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव, धनंजय मिश्र, राजेश यादव, दुर्गेश सिंह, आफताब आलम, राजेश कुमार, अनुदेशक अमित कन्नौजिया, सुमंत यादव, पुण्य प्रकाश गिरि और प्रमिला प्रसाद ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें