फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, 21 मई तक चलेगा विशेष अभियान

Fri, 08 May 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जनगणना-2027 के प्रथम चरण “मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना” के तहत अब जिले के लोग घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर से स्वयं जनगणना कर सकेंगे। यह विशेष स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान बृहस्पतिवार से शुरू होकर 21 मई तक चलेगा। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने की अपील की है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि इसके तहत नागरिक ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जनगणना संबंधी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए परिवार के मुखिया को मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण करना होगा। ओटीपी सत्यापन के बाद हिंदी, अंग्रेजी समेत 16 भाषाओं में से किसी एक भाषा का चयन करना होगा। इसके बाद राज्य, जनपद, गांव या नगर, मकान संख्या और लोकेशन भरनी होगी। मैप पर अपने घर को लाल निशान के जरिए टैग करना अनिवार्य है। पोर्टल पर परिवार और मकान से जुड़े करीब 33 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें पेयजल, बिजली, शौचालय, रसोई, इंटरनेट सुविधा, मोबाइल, टीवी, वाहन और परिवार के सदस्यों की संख्या जैसी जानकारियां शामिल रहेंगी।
डीएम ने बताया कि सभी विवरण भरने के बाद “सबमिट” बटन दबाते ही नागरिकों को एक सेल्फ एन्यूमरेशन आईडी (सीईआईडी) प्राप्त होगी। सत्यापन के दौरान जब जनगणना अधिकारी या प्रगणक घर पहुंचेगा, तब केवल यही सीईआईडी दिखानी होगी। दोबारा पूरी जानकारी देने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। डीएम ने जिले के लोगों से अपील की कि वे स्वयं स्व-गणना करें और अपने परिवार, पड़ोसियों व परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें। साथ ही जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों और कर्मचारियों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
8 चरणों में पूरी होगी स्व-गणना प्रक्रिया

पोर्टल खोलें


मोबाइल नंबर से पंजीकरण करें
भाषा का चयन करें
पता और लोकेशन भरें
परिवार व मकान संबंधी जानकारी दर्ज करें
विवरण जांचकर सबमिट करें
सीई आईडी प्राप्त कर सुरक्षित रखें
सत्यापन के समय प्रगणक को सीई आईडी दिखाएं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें