फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भदंत एबी ज्ञानेश्वर का जन्मदिन मनाया

Mon, 11 Nov 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकवा इनार। कुशीनगर भिक्षु संघ अध्यक्ष और अग्ग महापंडित भदंत एबी ज्ञानेश्वर का 89वां जन्मदिन रविवार को म्यांमार बुद्ध विहार में विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। इस दौरान बौद्ध भिक्षुओं, अनुयायियों, उपासक-उपासिकाओ ने उनके दीर्घायु होने की कामना की।
विज्ञापन

शुरुआत सुबह सात बजे महापरिनिर्वाण मंदिर में तथागत की लेटी प्रतिमा के समक्ष विशेष पूजा-अर्चना व कठिन चीवरदान के साथ हुई। बुद्ध मंदिर मार्ग पर शोभायात्रा निकाली गई, जो वापस बुद्ध विहार में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। उनके सुखमय जीवन के लिए म्यांमार बुद्ध के ऐतिहासिक शाल वृक्ष को जलदान किया गया। तत्पश्चात उन्होंने केक काटा और म्यांमार के राजदूत उ जो ऊ को केक खिलाया। उन्होंने सभी आगंतुकों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें