गुरवलिया बाजार। क्षेत्र के बरवाराजापाकड़ के बहुरिया टोला स्थित हनुमान सरोवर परिसर में चौपाल और मिशन शक्ति जागरुकता कार्यक्रम हुआ। इसमें लोगों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास से त्योहार मनाने की अपील की गई।
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि कुछेक अराजक तत्व त्योहार पर माहौल खराब करने की कोशिश करते हैं। उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। त्योहार के दौरान पुलिसकर्मी सादे वेश में तैनात रहेंगे। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। पटाखे फोड़ने में सावधानी बरतें। यातायात नियमों का पालन करें व बच्चों को वाहन न चलाने दें। चौपाल की अध्यक्षता पूर्व प्रधान रमाकांत राय और संचालन महंत नारायण दास ने किया।
इसदौरान प्रधान मुन्नीलाल प्रसाद, अशोक पाल, मनोज गुप्ता, रामनरेश लाल श्रीवास्तव, मुरारीलाल श्रीवास्तव, रामबिहारी गुप्त, राजेश श्रीवास्तव, एसआईगण नरसिंह ओझा, रणविजय सिंह, एचसीपी अरविंद सिंह, तारकेश चौबे, उमाशंकर सिंह, विनय कुशवाहा, चंद्रमणि, योगेंद्र कुमार, अशोक प्रजापति आदि मौजूद रहे। संवाद