फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कर्मियों का भुगतान नहीं होने पर सीडीपीओ का वेतन रोका

Fri, 19 Sep 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पवितार को डीएम की अध्यक्षता में पोषण समिति, ड्रेनों की सफाई कार्य, विकास कार्य और एनआरएलएम की बैठक हुई। इसमें अधीनस्थ कर्मियों के भुगतान लंबित होने पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने भुगतान होने तक सीडीपीओ का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। इसी तरह बिना ठोस कारण के छह माह तक आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर शो-काल नोटिस देने के लिए निर्देश दिए। बैठक में सबसे पहले मनरेगा के तहत मिनी स्टेडियम, खेल के मैदान की समीक्षा की। इसमें मिनी स्टेडियम, खेल के मैदान और मनरेगा पार्क के कार्यों के निरीक्षण में संतोषजनक नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने एक माह में मिट्टी डलवाकर लिबरल कर वहां घास लगवाने सहित अन्य कार्यों को दुरुस्त करने का निर्देश दिए। एनआरएलएम योजना के तहत समूहों के गठन संबंधी ब्लॉक वार प्रगति की जानकारी ली। सामूहिक विवाह की समीक्षा करते हुए डीएम ने लंबित आवेदनों का शीघ्र सत्यापन कराने और 22 से 28 सितंबर के बीच वैवाहिक कार्यक्रम का स्थान चयन करने के लिए निर्देश दिए।
पोषण समिति की समीक्षा दौरान डीएम ने हॉट कुक मिल योजना, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बर्तन, बीएचएनडी, पोर्टल पर अपलोड करने समेत अन्य की जानकारी मिली। बैठक के दौरान डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लंबित भुगतान पर नाराजगी जताते हुए संबंधित सीडीपीओ को भुगतान होने तक वेतन बाधित करने और आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण कार्य शुरू नहीं करने वालों को शो कॉल नोटिस जारी करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें