पटहेरवा। गन्ना जोतने वाली वीटर मशीन की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। वीटर मशीन के साथ दो आरोपियों को चोरी के बाइक साथ गिरफ्तार कर पुलिस अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुटी है। थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस टीम ने बेलही गांव के उत्तर चकमार्ग पर दो संदिग्ध लोगों को देख उन्हें रोका। पुलिस को देख दोनों भागने लगे। संदेह होने पर उन्हेें रोक बाइक की जांच की तो चोरी की निकली। उनके निशानदेही पर गन्ना जोतने वाली मशीन बरामद करते हुए आरोपी मुसाहेब अंसारी व जमीर आलम निवासी कूचियां पिपरा थाना पटहेरवा को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुटी है।