फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में गिरावट पर सीडीओ ने कसे पेच

Sat, 18 Apr 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विकास भवन के सभागार में शुक्रवार को सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा बैठक की। सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग गिरने पर सीडीओ ने मातहतों पर नाराजगी जाहिर की और सुधार लाने को कहा। उन्होंने अलग-अलग विभागों की समीक्षा किया। विभागीय अधिकारियों को अप्रैल माह में हर हाल में रैंकिंग सुधार लाने का निर्देश दिया। फरवरी माह में कुशीनगर की रैंकिंग 13वीं थी, जो मार्च में गिरकर 30वें स्थान पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि यह स्थिति स्वीकार्य नहीं है और सभी विभाग लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होने स्वास्थ्य विभाग को विशेष निर्देश देते हुए सीएमओ को जननी सुरक्षा योजना के सभी लाभार्थियों का शत-प्रतिशत डाटा पोर्टल पर अपलोड कराने को कहा गया। साथ ही सभी चिकित्सा अधिकारियों को डीएम की दैनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ने का निर्देश दी। समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा में सीडीओ ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर डाटा या सत्यापन लंबित नहीं रहना चाहिए। जल जीवन मिशन के तहत ग्राम चौपाल आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को जल कनेक्शन लेने के लिए जागरूक करने को कहा गया। पोषण अभियान के तहत जिला कार्यक्रम अधिकारी को सैम/मेम श्रेणी के बच्चों की निगरानी कर उन्हें आरबीएसके टीम के माध्यम से एनआरसी में भर्ती कराने के निर्देश दिए गए। वहीं मुसहर बस्तियों में कैंप लगाकर आधार कार्ड बनवाने, पात्र परिवारों को योजनाओं से जोड़ने और परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज कराने पर जोर दिया गया। सीडीओ ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड शासन की प्राथमिकताओं का दर्पण है, इसलिए इसमें दर्शाए जा रहे सूचकांकों में सुधार सभी विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि गलत या अपूर्ण डाटा फीडिंग के लिए संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे। अधिकारियों को फील्ड में जाकर कार्यों का सत्यापन करने, कमियों को चिन्हित कर त्वरित सुधार करने और टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. चंद्र प्रकाश, डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें