फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आवास अधूरा मिलने पर सचिव और प्रधान को नोटिस
विज्ञापन

सीडीओ ने बंगाली पट्टी गांव के टिकुलिया टोले का किया निरीक्षण
तत्कालीन सचिव, वर्तमान सचिव व प्रधान से तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना ( कुशीनगर)। क्षेत्र के बंगाली पट्टी के टिकुलिया टोला में बृहस्पतिवार को सीडीओ ने मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत बने आवासों का निरीक्षण किया। यहां स्वीकृत 35 में से दो आवासों का अब तक निर्माण नहीं कराया गया है। इसके अलावा जिन 33 की छत पड़ गई है उनमें भी प्लास्टर, फर्श, फाटक आदि का कार्य अपूर्ण मिला। इस पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ तत्कालीन सचिव, वर्तमान सचिव व ग्राम प्रधान को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि सत्यापन के दौरान दो आवासों की दीवार क्रेक मिली। किसी भी आवास का फर्श नहीं बना है और न ही दरवाजे व खिड़कियां लगी हैं। लाभार्थियों ने बताया कि इन आवासों का निर्माण ग्राम प्रधान द्वारा कराया जा रहा है। 35 आवासों में से 33 की छत लगी लेकिन दो लाभार्थियों के आवास का अब तक निर्माण नहीं हुआ है। इस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए पूर्व ग्राम पंचायत सचिव लल्लन यादव और वर्तमान सचिव पवन कुमार के अलावा ग्राम प्रधान बृजेश कुमार को नोटिस जारी कर तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इस गांव में 65 आवासों का निर्माण कराया गया है। इनमें से चार आवासों का सत्यापन किया गया जो पूर्ण पाए गए। इस दौरान पीडी संजय पांडेय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें