फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ से मिला भाजपा प्रतिनिधि मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली समस्या के समाधान के लिए एसडीओ से मिले भाजपा नेता
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। शहर में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था पर चर्चा के लिए बृहस्पतिवार को भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीओ से मिला। इस दौरान शहर समेत आसपास के क्षेत्रों में आ रही बिजली समस्या के समाधान के उपायों पर चर्चा की गई। सांसद विजय कुमार दुबे एवं बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह के निर्देश पर पडरौना विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ नरेंद्र यादव से मुलाकात करने पहुंचे भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि गत कुछ सप्ताह से शहर समेत आसपास क्षेत्रों में लो-वोल्टेज और फाल्ट की समस्या बढ़ गई है। विद्युत आपूर्ति संकट के संबंध में जनप्रतिनिधियों को गुमराह करने व समस्या समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई न करने की प्रवृत्ति को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने पडरौना नगर और ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चुस्त व दुरुस्त करने के संबंध वास्तविक स्थिति पर आधारित रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान सभासद नीरज सिंह उर्फ बिट्टू भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष प्रमोद, नगर उपाध्यक्ष पप्पू सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें