फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण व कांट्रेक्ट ट्रेसिंग में सुस्ती पर सीडीओ ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
जिला अस्पताल के एमएमसीएच विंग में कोरोना मामलों की समीक्षा करतीं सीडीओ अनुज मलिक। साथ में मौजूद ? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
टीकाकरण व कांट्रेक्ट ट्रेसिंग में सुस्ती पर सीडीओ ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

- जिला अस्पताल के एमएमसीएच विंग में हुई समीक्षा बैठक
- सीडीओ ने दो प्रभारी चिकित्साधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिला अस्पताल के एमएमसीएच विंग स्थित कोविड-19 कंट्रोल रूम में बुधवार को कोविड-19 से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हुई। इसमें कोविड-19 महामारी के बढ़ते संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए किए गए उपायों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों से सीडीओ अनुज मलिक ने पूछा कि कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को कोविड-19 का टीका पहले क्यों नहीं लगा। सीडीओ बुधवार को समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। सीडीओ ने कहा कि मंगलवार के 66 कोरोना पॉजिटिव केस में 16 दूसरे जिलों के थे। जो लोग दूसरे जिले के हैं, क्या उनके कंट्रोल रूम को सूचना दी गई है। कोरोना से मृत्यु के संदर्भ में आशा कार्यकर्ताओं से भी पूछताछ हुई एवं टीकाकरण में देरी के लिए फटकार लगाई गई। कांट्रेक्ट ट्रेसिंग की स्थिति की भी समीक्षा हुई। कांट्रेक्ट ट्रेसिंग में कुबेरस्थान एवं विशुनपुरा सीएचसी के खराब प्रदर्शन पर सीडीओ ने स्पष्टीकरण मांगा। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने टीकाकरण के लिए लोगों के कम आने की शिकायत पर सीडीओ ने उस क्षेत्र के एसडीएम से संपर्क बनाने एवं जरूरत पड़ने पर पुलिस की भी मदद लेने के निर्देश दिए। जहां टीकाकरण कम हुआ है उसकी भी रिपोर्ट मांगी गई। इस बैठक में एडीएम विंध्यवासिनी राय, सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता, एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें