फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में अनुपस्थित एपीओ, सचिव और टीए का सीडीओ ने वेतन रोका

विज्ञापन
सोहनपुर गांव में मनरेगा से हुए कार्यों का निरीक्षण करते सीडीओ। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
निरीक्षण में अनुपस्थित एपीओ, सचिव और टीए का सीडीओ ने वेतन रोका
विज्ञापन

जटहां बाजार। विशुनपुरा ब्लॉक के कुरमौल उर्फ सोहनपुर गांव में मनरेगा से हुए विकास कार्यों का सीडीओ ने शनिवार की दोपहर बाद निरीक्षण किया। इस दौरान एपीओ मनरेगा, ग्राम पंचायत सचिव और तकनीकी सहायक के अनुपस्थित रहने के कारण उनका वेतन रोकते हुए तीन दिन के भीतर जवाब मांगा।
विज्ञापन

सीडीओ आनंद कुमार सबसे पहले ब्लॉक मुख्यालय पहुचे, यहां से बीडीओ आनंद प्रकाश और एडीओ आईएसबी श्याम मुरली मनोहर मिश्र व एपीओ अमित गुप्ता के साथ कुरमौल उर्फ सोहनपुर गांव में मनरेगा योजना से हुए कार्यों का निरीक्षण किया। गांव में मनरेगा योजना से बने ओमप्रकाश के बकरी शेड को देखा। शेड का प्लास्टर नहीं हुआ था, जिसको पूर्ण कराने का निर्देश दिया। जूनियर विद्यालय के बाउंड्रीवाल की जांच के दौरान गेट को शीघ्र लगवाने का निर्देश दिया। गांव में सुदर्शन के खेत से मोहर्रम के खेत तक 500 मीटर हुए चकरोड भराई को देखा। चकरोड पर कुछ लोगों ने गन्ने का पत्ता, खर पतवार रखकर अतिक्रमण किया था, जिस पर नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। निरीक्षण की सूचना के बाद भी मौके से अनुपस्थित रहे एपीओ अरविंद कुशवाहा, सचिव रिजवाना और तकनीकी सहायक अनुराग पाठक का वेतन रोकते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें