फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चिलुआ गांव में बन रही सीसी सड़क, लोगों को मिलेगी राहत

Sat, 09 May 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। क्षेत्र के चिलुआ गांव में विधायक निधि से सीसी सड़क निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। लंबे समय से खराब रास्ते की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को अब जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। करीब 15 लाख रुपये की लागत से बन रही यह सड़क अब अंतिम चरण में पहुंच गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव की यह सड़क वर्षों से जर्जर स्थिति में थी। बारिश के दिनों में रास्ते पर जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों और बुजुर्गों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीण लगातार सड़क निर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से कर रहे थे।
विधायक निधि से सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू कराया गया। सड़क बनने के बाद गांव की आबादी सीधे मुख्य मार्ग से जुड़ जाएगी, जिससे आवागमन आसान होगा। जिससे करीब 100 परिवारों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जताई है। उनका कहना है कि सड़क बनने से गांव के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को बाजार, अस्पताल व स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य जल्द पूरा कर सड़क को जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें