फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में तलाश की जा रही रामपुर बंगरा गांव में गोली मारकर शिक्षक की हत्या और आरोपी को जान से मारने की वजह

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में तलाश की जा रही रामपुर बंगरा गांव में गोली मारकर शिक्षक की हत्या और आरोपी को जान से मारने की वजह
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। रामपुर बंगरा गांव में गोली मारकर शिक्षक की हत्या और भीड़ द्वारा आरोपी की जान लेने के मामले में 24 घंटे बाद भी वजह का पता नहीं चल सका। पुलिस को अब तक कोई ऐसा क्लू नहीं मिल सका है, जिसके सहारे वह घटना की कड़ियों को जोड़ सके। ऐसे में पुलिस का अब पूरा ध्यान गोरखपुर में लगा है क्योंकि शिक्षक और आरोपी दोनों गोरखपुर के नंदानगर में रहते थे। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में है कि आरोपी इंटर का छात्र सुबह गोरखपुर से चलकर करीब 100 किलोमीटर दूर रामपुर बंगरा गांव आखिर क्यों पहुंचा, वह भी स्कूटी से।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा निवासी सुधीर सिंह बिहार के गोपालगंज जिले के पकड़ी गांव में अध्यापक थे। उनकी पत्नी व बच्चे नंदानगर, गोरखपुर में रहते हैं। सुनील सिंह के बड़े भाई राजेश सिंह भी गांव में शिक्षामित्र हैं। उनका परिवार भी नंदानगर वाले मकान में रहता है। दोनों भाई गांव में अपनी मां के साथ रहते हैं। दोनों का गोरखपुर आना-जाना रहता है। आरोपी आर्यमन यादव भी नंदानगर इलाके का ही रहने वाला है। पुलिस के लिए भी सबसे बड़ी चुनौती यह है कि मृत शिक्षक के घरवाले न तो आरोपी के विषय में कुछ जानते हैं और न ही गांव या क्षेत्र में उनकी किसी से दुश्मनी है। ऐसे में कोई युवक अचानक घर पहुंचकर चाय पीने के बाद सीधे किसी को गोली मार दे, यह बात समझ में नहीं आ रही है। यही वजह है कि पुलिस इस घटना की वजह गोरखपुर में तलाश कर रही है। तरयासुजान पुलिस को उम्मीद है कि वहीं से कोई ऐसा कोई क्लू निकलकर आएगा, जिससे हत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि यह घटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। मृत दोनों परिवारों के लोग कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहे हैं। शिक्षक के परिजन किसी से कोई रंजिश न होने की बात कह रहे हैं। अगर कहीं कोई दुश्मनी नहीं है तो अचानक कोई आकर गोली मार दे, यह बात भी समझ में नहीं आ रही है। ऐसा लग रहा है कि इस घटना के तार कहीं न कहीं गोरखपुर से ही जुड़े हो सकते हैं। इसलिए पुलिस पूरा ध्यान गोरखपुर में इसकी वजह तलाशने में लगा रही है।
विज्ञापन

इनसेट
पोस्टमार्टम के दौरान कराना पड़ा एक्सरे
पडरौना। मृत शिक्षक सुधीर सिंह का शव मंगलवार को जब पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया तो वहां भी कम माथापच्ची नहीं हुई। दरअसल सुधीर को दो गोली लगने की बात कही जा रही थी। सीने में लगी एक गोली तो मिल गई लेकिन कमर के पास लगी गोली नहीं मिल रही थी। काफी प्रयास के बाद भी जब सफलता नहीं मिली तो एक्सरे कराया गया। इसमें पता लगा कि गोली रीढ़ की हड्डी में फंसी है। इसके बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें