फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की योजना बनाते चार गिरफ्तार

विज्ञापन
मठिया श्रीराम गांव में चोरी की योजना बनाने के आरोप में चार लोगों को तरयासुजान पुलिस ने गिरफ्तार क - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
चोरी की योजना बनाते चार गिरफ्तार
विज्ञापन

दो कट्टा कारतूस, चाभी का गुच्छा, टार्च आदि बरामद
तरयासुजान। क्षेत्र के मठिया श्रीराम के पास शनिवार की रात चोरी की योजना बनाते समय चार चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से दो कट्टा, कारतूस, चाबी का गुच्छा, टार्च आदि बरामद की गई।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली कि मठिया श्रीराम के पास कुछ चोर घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने घेरेबंदी करके चार चोरों को पकड़ा। उनकी पहचान सोनू कुमार पांडेय, रामलखन गुप्ता, शैलेश तिवारी निवासी मठिया श्रीराम एवं मिथिलेश कुमार निवासी डुमरिया थाना तरयासुजान के रूप में हुई है। एसओ सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ भी पूर्व में कई थानों में मुकदमे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें