फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसया में 10 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

विज्ञापन
कसया पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब लदी गाड़ी। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
कसया में 10 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
विज्ञापन

डीसीएम से बिहार भेजी जा रही थी अंग्रेजी शराब की खेप
कसया। पुलिस ने शनिवार को अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता पाई। डीसीएम पर लोड इस शराब को बिहार भेजा जा रहा था। हरियाणा निर्मित इस 142 पेटी बरामद शराब की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये आंकी जा रही है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

एसओ ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि खबर मिली कि डीसीएम से शराब की एक खेप बिहार भेजी जा रही है। इस पर एसआई रामचंद्र सिंह यादव, कांस्टेबल विकास यादव, पंकज प्रजापति, दिनेश कुमार बिंद, शिवबदन यादव व मनोज कुमार को साथ लेकर फोरलेन पर बरवा जंगल स्थित एक ढाबा के सामने घेराबंदी वाहनों की जांच पड़ताल की गई। इसी दौरान गोरखपुर की ओर से डीसीएम आती दिखी। पुलिस टीम को देखकर चालक ने कुछ दूर पूर्व ही वाहन रोक दिया और उस पर सवार दो अन्य लोगों के साथ फरार हो गया। पुलिस डीसीएम को कब्जे में लेकर थाने लाई। तलाशी ली गई तो 142 पेटी में 5784 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत वाहन स्वामी, अज्ञात चालक व तीन तस्करों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। एसओ ने बताया कि वाहन नंबर को ट्रेस कर तस्करों तक पुलिस पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें