फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में घायल बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में घायल बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

पत्नी व भाभी का जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज
पटहेरवा थाना क्षेत्र के डूमरभार के सामने शुक्रवार की शाम को हुआ था हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
पटहेरवा। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे डूमरभार गांव के सामने फोरलेन हाइवे पर हुए हादसे में घायल बाइक सवार की लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि पत्नी व भाभी का जिला अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा के टोला भरवा टोली निवासी भरत प्रसाद (35) बाइक से पत्नी सुनीता (33) व भाभी ऊषा (40) के साथ तमकुही जा रहे थे। पटहेरवा थाना क्षेत्र के डूमरभार ग्राम सभा के सामने हाइवे पर खड़े ट्रेलर को ओवरटेक करते समय सामने ट्रक आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो गई और खड़े ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गई। इस हादसे में भरत प्रसाद, सुनीता और ऊषा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने भरत प्रसाद को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही भरत की मौत हो गई। जबकि सुनीता व ऊषा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शनिवार को मृतक के भाई पारस प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए भरत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें