फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस रिसाव से लगी आग से पांच झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
रसोई गैस रिसाव से लगी आग से पांच झुलसे
विज्ञापन

खड्डा। थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव के कुटी टोला में रसोई गैस के रिसाव से घर में आग लग गई। पति-पत्नी समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

खड्डा रेलवे स्टेशन पर चाय आदि का ठेला लगाने वाले विजय कुमार परिवार के साथ सोहरौना गांव के कुटी टोला में टिनशेड डालकर रहते हैं। रविवार सुबह भोजन बनाते समय गैस सिलिंडर से रिसाव से आग लग गई। विजय कुमार (38), उनकी पत्नी रीमा देवी (35), बेटा सत्यम (12), शिवम (10) और सुंदरम (8) बुरी तरह झुलस गए। सभी को सीएचसी तुर्कहां ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि विजय के तीनों बच्चे 45 प्रतिशत तक झुलस गए हैं, जबकि माता-पिता कम झुलसे हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें