फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जेसीबी की मदद से गड्ढे में डूब रहे गोवंश का किया रेस्क्यू, बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा बुजुर्ग गांव का मामला
विज्ञापन

गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा बुजुर्ग गांव में सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में डूब रहे एक गोवंश को हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता और ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया। लोगों ने जेसीबी की मदद से गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाला।
बताया जाता है कि गोवंश को किसी अज्ञात पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद राजन उसकी देखभाल और उपचार करा रहे थे। इसी दौरान घायल गोवंश अचानक सड़क किनारे गहरे पानी भरे गड्ढे में चला गया और डूबने लगा। इसकी जानकारी शहाबुद्दीन अंसारी ने संबंधित लोगों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से तत्काल बचाव अभियान चलाया गया और काफी मशक्कत के बाद गोवंश को सुरक्षित बाहर निकालकर उचित स्थान पर पहुंचाया गया। बाद में नितेश प्रजापति को बुलाकर गोवंश को आवश्यक इंजेक्शन और दवाएं दिलाई गईं।
इस रेस्क्यू अभियान में शहाबुद्दीन अंसारी और स्थानीय ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग किया। सभी के सामूहिक प्रयास से घायल गोवंश की समय रहते जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें