फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पंजाब और संभल तक फैला पशु तस्करी का नेटवर्क, बिहार पहुंचाई जा रही खेप

विज्ञापन
विज्ञापन
- पंजाब और संभल के लोगों के नाम पर मिले बिना नंबर के पिकअप, सिवान के बड़हरिया तक पहुंचाई जा रही गोवंशीय पशुओं की खेप
विज्ञापन

- सरगना तक पहुंचने के बाद कैरियरों की पहचान में जुटी पुलिस, हेतिमपुर,सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर 24 घंटे पुलिसकर्मियों की लगी ड्यूटी
कुशीनगर। पशु तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई और धरपकड़ के बावजूद उनका नेटवर्क टूट नहीं रहा है। अब इस धंधे में दूसरे राज्यों के लोगों और वाहनों के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। बिना नंबर प्लेट के पकड़े गए पिकअप के मालिक पंजाब और संभल के निवासी बताए जा रहे हैं। इन वाहनों से गोवंशीय पशुओं की खेप बिहार के सिवान जिले के बड़हरिया पहुंचाई जा रही थीं। पुलिस अब तस्करी के सरगना और उसके लिए काम करने वाले कैरियरों की पहचान में जुटी है।

एएसपी सिद्धार्थ वर्मा के अनुसार, पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए बिना नंबर प्लेट के पिकअप के मालिकों के दूसरे राज्यों और जिलों से जुड़े होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, जिले में पिकअप वाहनों की निगरानी बढ़ने के बाद पशु तस्करों ने अपनी रणनीति बदल दी है। अब वे दूसरे राज्यों से पिकअप खरीदकर बिना नंबर प्लेट के तस्करी में इस्तेमाल कर रहे हैं। एएसपी ने बताया कि चेचिस नंबर की जांच में शुक्रवार को डिवाइडर पर चढ़ी पिकअप पंजाब की और तीन दिन पहले पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश करने वाले तस्करों की पलटी पिकअप संभल की है।
विज्ञापन

जांच में बिहार के सिवान जिले के बड़हरिया तक पशुओं की खेप पहुंचाने वाले नेटवर्क के तार सामने आए हैं। पुलिस सरगना तक पहुंचने के बाद उसके लिए काम करने वाले कैरियरों की पहचान कर रही है। संभल पहुंची कुशीनगर पुलिस की टीम को भी जांच में सफलता मिलने का दावा किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार सरगना और उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

उधर, पशु तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एसपी ने हाईवे पर स्थित हेतिमपुर और सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर 24 घंटे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया है। दोनों स्थानों पर एक इंस्पेक्टर, एक दरोगा और दस सिपाही तैनात रहेंगे। पुलिसकर्मियों की आठ-आठ घंटे की शिफ्ट निर्धारित की गई है। इस व्यवस्था के तहत तस्करी में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की आवाजाही पर नजर रखने के साथ संदिग्ध वाहनों की जांच की जाएगी।

दूसरे राज्यों से वाहन, स्थानीय रास्तों से तस्करी

पुलिस की जांच में गैर प्रांतों के वाहन मालिकों के नाम सामने आने के बाद तस्करी का नेटवर्क जिले की सीमाओं से बाहर तक फैला होने की आशंका है। दूसरे राज्यों से खरीदे गए वाहनों के जरिये स्थानीय रास्तों और हाईवे से पशुओं की खेप बिहार पहुंचाई जा रही थी। ऐसे में पुलिस के सामने अब केवल पिकअप पकड़ने की नहीं, बल्कि वाहन मालिकों, सरगना और कैरियरों के पूरे नेटवर्क को तोड़ने की चुनौती है।

पडरौना कोतवाली क्षेत्र से पशु तस्करों की ओर से चुराई गई गाय को बिहार के बड़हरिया में बेचने का मामला भी सामने आया है। पुलिस वहां पहुंची तो गाय काटी जा चुकी थी। अब पुलिस बिहार में नेटवर्क से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


वर्जन
जिले के हाईवे पर स्थित दोनों टोल प्लाजा पर 24 घंटे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। गैर प्रांतों से पशु तस्करी के नेटवर्क के तार जुड़ने की पुष्टि हुई है। पुलिस तस्करों के करीब पहुंच चुकी है और दूसरे राज्यों में टीमें भेजी गई हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
- सिद्धार्थ वर्मा, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें