फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खिड़की तोड़कर नकदी और जेवर चोरी

Sat, 28 Jun 2025 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हाटा। भड़कुलवा चौराहा के पास स्थित एक घर को चोरों ने निशाना बना दिया। घर के एक कमरे में बाहर से लगे जंगले की जाली तोड़ कर उसके अंदर रखी आलमारी को तोड़ दिया। गृह स्वामी के अनुसार आलमारी में रखे नगदी और करीब 15 लाख रुपये कीमत के आभूषण भी चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन

भडकुलवा चौराहे के रहने वाले हरी प्रसाद गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार की रात को परिवार के लोग घर के एक कमरे में सो गए थे। उनके घर के एक कमरे में आलमारी रखी हुई है जिसमें सोने चांदी के आभूषण और नगदी रखी जाती थी। शुक्रवार की सुबह जब परिवार के लोग जगे तो देखा कि आलमारी वाले कमरे में लगे जंगले की जाली टूटी हुई है। इस संबंध में कोतवाल रामसहाय चौहान में बताया कि चोरी होने की तहरीर मिली है। पुलिस टीम मौके पर जाकर घटना स्थल का मुआयना की है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें