पडरौना। कोतवाली थाना क्षेत्र के परसौनी कला में शुक्रवार की रात घर में चोरी हो गई। पीछे के रास्ते घुसे चोर नकदी और आभूषण उठा ले गए। शनिवार की सुबह जागने पर घर वालों को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर में अच्छेलाल मद्धेशिया ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात भोजन कर परिवार के सभी लोग घर में सो गए। देर रात घर के पीछे की खिड़की की जाली तोड़कर चोर घर में दाखिल हुए और कमरे में रखा बॉक्स उठा ले गए। बॉक्स में करीब 30 हजार रुपये, सोने के आभूषण और मार्कशीट, दिव्यांग प्रमाणपत्र, दिव्यांग पास, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि थे। छानबीन करने पर घर के पीछे कुछ दूरी पर उन्हें चाबी, बेटी का आधार कार्ड, प्रवेश पत्र व पर्स मिला। कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि घर में चोरी की तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है। संवाद