गोड़रिया। दुदही क्षेत्र में संचालित पांच पेट्रोल पंपों पर ईंधन की भारी किल्लत है। कस्बे के अलावा ग्रामीण इलाकों में संचालित पेट्रोल पंप ईंधन के अभाव में सूख गए हैं। हालात यह है कि लोगों को पंपों तक नहीं पहुंचने के लिए रस्सी बांधकर रोकने का प्रबंध किया गया है। इसके चलते कुछ धंधेबाज 150 से 200 रुपये तक पेट्रोल बिक्री कर रहे हैं। इस पर रोकने के लिए प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। संवाद