फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हादसे में युवक की मौत मामले में केस दर्ज

Mon, 07 Jul 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। कस्बे के वार्ड नंबर छह मां अनुसूयानगर अपने घर जा रहे साइकिल सवार युवक को चार जुलाई की रात में रामकोला-कसया मार्ग पर ओवर स्पीड बाइक सवार व्यक्ति ने ठोकर मार दिया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

वार्ड निवासी दिनेश कुमार ने रामकोला पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार जुलाई को रात करीब 10.30 बजे उनका बेटा करण कुमार (18) साइकिल से घर आ रहा था। वह अभी वंशीधर की दुकान के सामने (एसबीआई बैंक) शाखा रामकोला के पास पहुंचा ही कि पीछे से एक बाइक चालक तेज गति व लापरवाही से उसके बेटे की साइकिल में जोरदार ठोकर मार दिया। इससे उसका बेटा करण सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र रामकोला ले जाया गया। वहां डाॅक्टर ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। वहीं मोटर साइकिल को मौके पर ही पकड़ लिया गया था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें