फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: युवक की हत्या के मामले में अज्ञात पर केस दर्ज

Mon, 08 Jan 2024 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही (कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के तिलका पट्टी गांव में शुक्रवार की रात घर में सो रहे 30 वर्षीय युवक की गला रेतकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया है। हत्या करने वाले व्यक्ति की पुलिस सर्विलांस के जरिए पता लगाने का प्रयास कर रही है।तिलकापट्टी निवासी 30 वर्षीय शर्मा निषाद पुत्र कृपाल गांव के पास नहर की पटरी पर एक झोपड़ी डालकर पत्नी औऱ पांच बच्चों के साथ रहता है। वह पांच माह पहले बाहर से कमाकर घर आया था। शुक्रवार को पति-पत्नी में विवाद हो गया था। नाराज़ होकर पत्नी अपने पांचों बच्चों को साथ मायके जुगनी गांव चली गई थी। मृतक की पत्नी पूनम की छोटी बहन पतासी का विवाह देवर परमा के साथ हुआ है। शनिवार को सुबह पूनम अपनी बहन पतिया को फोन करके घर में पाली हुई बकरी को खोलने के लिए भेजी। सुबह जब 8 बजे पतिया बकरी खोलने पहुंची तो उसके जेठ का खून से लथपथ शव पड़ा था। उसकी गला काटकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन

मृतक के पिता कृपाल की तहरीर पर विशुनपुरा थाने की पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज़ किया है। पुलिस सर्विलांस के जरिए हत्या का कारण पता करने में जुटी है, लेकिन अभी कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें