फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ध्रुव नौवीं बार अध्यक्ष व सत्यप्रकाश तीसरी बार मंत्री चुने गए

Mon, 08 Jan 2024 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सीएमओ कार्यालय सभागार में रविवार को उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के अधिवेशन में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

अधिवेशन में संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष प्रभुनंद उपाध्याय, मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा, मातृ शिशु महिला कर्मचारी के अध्यक्ष ममता मिश्रा की देखरेख में जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें सर्वसम्मति से धुव कुमार शर्मा को अध्यक्ष, सत्यप्रकाश रावत को मंत्री, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरुण सिंह को उपाध्यक्ष, राकेश मद्धेशिया को कोषाध्यक्ष, विनोद शाह को संगठन मंत्री, विकास सिंह को संप्रेक्षक चुना गया। धुव कुमार शर्मा नौवीं और सत्यप्रकाश रावत तीसरी बार मंत्री चुने जाने पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

इस दौरान परसानत शर्मा, पीयूष सिंह, आशुतोष दुबे, सुमित श्रीवास्तव, हरिवंश गुप्त, विमलेश दुबे, अश्विनी पाल, अश्विनी मिश्रा, आनंद दूर्वे, विश्राम राव, नरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र गौड़, पंकज जायसवाल, सुरेंद्र प्रसाद, दिलीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें