संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से छेड़खानी की घटना हुई। पुलिस ने तहरीर मिलने पर प्राथमिक की दर्ज पर कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल जयप्रकाश दुबे ने बताया कि पीड़िता की मां ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि 23 मार्च को शाम करीब 5:00 बजे वह किसी आवश्यक कार्य से गांव में गई थी। इस दौरान उनकी नाबालिग बेटी घर में अकेली थी।
आरोप है कि इसी बीच पड़ोस का युवक राकेश घर में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने किशोरी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। किशोरी के विरोध करने पर गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। किशोरी ने शोर मचाया, जिसे सुनकर उसकी मां व आसपास के ग्रामीण पहुंच गए।