सीएम के फोटो से छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज
पटहेरवा। मुख्यमंत्री के फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
हियुवा के तहसील प्रभारी सुनील बरनवाल ने पुलिस को तहरीर दी थी कि एक व्यक्ति ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। मुख्यमंत्री का इस तरह का फोटो शेयर करने से समर्थकों में काफी नाराजगी है। एसओ संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।