फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोर्ट के आदेश पर छेड़खानी और अपहरण का केस दर्ज

Wed, 30 Oct 2024 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। कोर्ट के आदेश पर महराजगंज के तीन नामजद समेत पांच युवकों पर खड्डा पुलिस ने छेड़खानी और अपहरण का केस दर्ज किया है। गोरखपुर से परीक्षा देकर बाइक से लौट रहे भाई-बहन को रास्ते में कार सवार युवकों ने जबरन रोक कर बहन से छेड़खानी की थी। भाई के शोर मचाने पर पहुंचे लोगों को देख कार सवार युवक भाग निकले थे।
विज्ञापन

तीन दिन बाद सामान खरीदने गए छात्रा के भाई का कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया था। पुलिस इस मामले में गुमशुदगी दर्ज की थी। 19 दिन बाद घर लौटे अपहृत युवक ने पूरी कहानी बताई। घर वाले पुलिस के पास गए, लेकिन पुलिस ने थाने से भगा दिया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने महराजगंज जिले के तीन युवकों समेत पांच पर छेड़खानी और अपहरण का केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, हनुमानगंज थाना क्षेत्र का युवक परिजनों के साथ खड्डा कस्बे में किराए के मकान में रहता है। 30 अगस्त की सुबह युवक बहन को परीक्षा दिलाने गोरखपुर बाइक से लेकर गया था। शाम को लौटते समय महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में कार सवार पांच युवकों ने जबरन युवक की बाइक रोक ली और उसकी बहन से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर युवक की पिटाई कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो कार सवार युवक भाग निकले। युवक बहन को लेकर घर चला गया।
विज्ञापन

तीन सितंबर की शाम को युवक सामान की खरीदारी करने खड्डा कस्बे में गया था और देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजनों खड्डा पुलिस को तहरीर दी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर ली। परिजन थाने का चक्कर लगाते रहे, पुलिस टरकाती रही।
22 सितंबर को युवक घर पहुंचा और परिजनों को बताया कि छेड़खानी करने वाले कार सवार पांचों युवकों ने अपहरण किया था और मारा पीटा है। घर वाले युवक को थाने लेकर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और केस दर्ज करने से कतराने लगी। पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने भास्कर सिंह, भागवत सिंह व रोहिणी सिंह निवासी मोहल्ला शिवनगर, महराजगंज तथा दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण, छेड़खानी का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें