फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सौतन समेत तीन पर दर्ज हुआ मारपीट का केस

Fri, 08 Mar 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने सौतन सहित तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर आरोपी महिला समेत तीन लोगों पर मारपीट का केस दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तमकुहीराज थाना क्षेत्र के गांव माधोपुर बुजुर्ग (देवला पोखरा टोला ) निवासी महिला ने तहरीर में कहा है कि उनके पति ने दूसरी शादी कर ली। पहली शादी से तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटी ननिहाल में रहती है, जबकि दो बच्चे ससुराल में साथ रहकर मेहनत-मजदूरी कर उन्हें पालती हूं। पति किसी जिम्मेदारी का निर्वाहन नहीं करता है। बुधवार देर रात करीब 10 बजे बिना किसी कारण सौतन सहित तीन महिला और अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। लोगों की मदद से घायल महिला को सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया। उपचार के बाद बृहस्पतिवार को पीड़ित महिला तमकुहीराज पुलिस को शिकायती पत्र सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कार्रवाई में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें